logo

झारखंड सरकार ने बजट का 88 प्रतिशत राशि किया खर्च, 88120.85 करोड़ का राजस्व हुआ प्राप्त

MANTRALAY2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 का 31 मार्च शुक्रवार को अंतिम दिन रहा है। झारखंड सरकार ने इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति 31 मार्च शाम 7:00 बजे तक अपने कुल बजट की 88 फीसदी राशि खर्च कर दी है। मालूम हो कि इस वित्तीय वर्ष झारखंड सरकार का 100649.08 करोड़ का बजट है। जिसमें से अभी तक 88715.95 करोड़ की राशि खर्च की गई है। जानकारी के मुताबिक देर रात तक ट्रेजरी से और राशि निकासी की संभावना है।

 यह भी पढ़ें: देश के 100 मोस्ट पॉवरफुल इंडियंस की सूची में सीएम हेमंत सोरेन 64वें स्थान पर, प्रियंका गांधी से भी हैं आगे

विभाग द्वारा खर्च की राशि

  1. कृषि विभाग ने अपने कुल बजट 3143.61 करोड़ में से 2422.38 करोड़ की राशि खर्च की है। 20 से 22 प्रतिशत राशि सरेंडर होने की संभावना है।
  2.  शिक्षा विभाग ने 89 पसेंट राशि खर्च की है।
  3.  ग्रामीण विकास विभाग ने 91 परसेंट राशि खर्च की है।
  4.  ग्रामीण कार्य विभाग ने भी 80 परसेंट राशि अब तक खर्च किया है।
  5.  पथ निर्माण विभाग अपने कुल बजट 3948, 62 करोड़ में से 91 परसेंट की राशि खर्च किया है।

झारखडं को वर्ष 2022-23 में 88120.85 करोड़ की राजस्व हुआ प्राप्त  

जानकारी के मुताबिक झारखंड को वित्तीय वर्ष 2022-23 में 88120.85 करोड़ की राजस्व की प्राप्ति हुई है। जहां कमर्शियल टैक्स से 18491 करोड़, परिवहन विभाग से 1465 करोड़, निबंधन विभाग से 1105 करोड़, उत्पाद विभाग से 2043 करोड़, राजस्व भूमि सुधार विभाग से 1594 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। इसके अलावा माइंस रिकवरी ऑफ लॉन्स बोरोइंग टैक्स रिवेन्यू इत्यादि से भी राजस्व की प्राप्ति हुई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT